Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए पेड़ो की दी गई बलि, डीईओ ने कार्रवाई की कही बात बचेली के वार्ड 4 सरस्वती स्कूल का मामला

हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए पेड़ो की दी गई बलि, डीईओ ने कार्रवाई की कही बात बचेली के वार्ड 4 सरस्वती स्कूल का मामला
X

फकरे आलम खान/बचेली: पेड़ हमारे पर्यावरण और मानव कल्याण के लिए अमूल्य महत्व रखता है। सरकार एवं एनजीओ द्वारा समय-समय पर पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधे रोपे जाते है एवं लोगो को प्रेरणा भी दिया जाता है। पर्यावरण दिवस, हरिहर अभियान, पीएम की एक पेड़ माॅ के नाम, एवं अन्य दिवसो व कार्यो में भी पौधे रोपते है। एक पेड को पौघे से पेड़ का रूप लेने में कई साल लगते है।

लेकिन यहाॅ हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए पेड़ो को ही काट दिया गया। यह मामला है बचेली नगर के वार्ड क्रं. 4 स्थित शासकीय सरस्वती एवं आदर्श विघालय का है। वर्तमान में स्कूल को पीएमश्री का दर्जा मिल चुका है। स्कूल परिसर के पीछे की ओर कई पेड़ो को काटकर उस जगह पर वाटर हावेस्टिंग सिस्टम बनाया गया है जो कि महत्वहीन नजर आ रहा है। यह स्कूल 2017 में एनएमडीसी सीएसआर के द्वारा निर्माण किया गया था।

उदघाटन के दौरान कई पौधे स्कूल परिसर में रोपे गये थे। इसके अलावा भी एक व्यक्ति द्वारा समय-समय पर विघालय परिसर में नीम, आंवला, काजू, आम, जामुन के पौधे लगाये जाते रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी पेड़ को लगाने व बचाने की बात कर रहे है लेकिन यहाॅ तो एक हराभरा पेड़ो केा ही काट दिया जा रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा करने पर उन्होने कहा कि पेड़ो को काटना गलत है, ऐसा क्यो किया गया गया है पता कर, इसकी जांच के बाद गलत पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी, साथ ही इस संबंध में नोटिस जारी किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire