Create your Account
रायपुर से जबलपुर का सफर हुआ आसान, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
रायपुर: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से आने जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे जल्दी ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जबलपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने जा रही है। ये नई ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस होगी। जो रायपुर होकर गोंदिया जबलपुर तक चलेगी।
रेलवे ने इसके लिए एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है। ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर तक चलेंगी। बता दें हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है. रेलवे ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। ये ट्रेन रायपुर से जबलपुर के 410 किमी के लम्बे सफर को 7 घंटे में पूरा कर लेगी।
वहीं इस ट्रेन का इंटरनल शेड्यूल जारी कर दिया गया है. वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने से रायपुर-जबलपुर के अलावा डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा. इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 6 दिन होगा।
यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी. फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।
इसके बाद यहाँ ट्रेन जबलपुर से अगले दिन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग होते हुए 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 2. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 3. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 4. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

