Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से बाजार में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं बुरी तरह झुलसी...
Bihar News : पटना। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। राजधानी के परसा बाजार में धमाके के साथ एक ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। दो महिलाओं के शरीर में आग लग गई और वे धू-धूकर जलने लगीं। स्थानीय लोगों नें आग बुझाकर महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भेजा जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जहां तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के परसा बाजार स्थित बागपुर गांव की है।
Bihar News : विस्फोट की चपेट में आकर जलने वाली महिलाओं की पहचान हो गयी है। उनकी शिनाख्त यशोदा देवी, सरिता देवी और अमिता कुमारी के रूप में की गयी है। यशोदा देवी और सरिता देवी ज्यादा जली हुईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही परसा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाएं जमीन पर जलती हुई छटपटा रही थीं। वहां मौजूद लोग मिट्टी डालकर आग बुझाई। पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Bihar News : उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में रेफर कर दिया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोग बिजली विभाग को घटना के लिए जिम्मेवार बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों महिलाएं परसा बाजार थाना के बागपुर गांव की रहने वाली हैं। जब ट्रांसफार्मर फटा उस समय तीनों वहीं पर मौजूद थीं। ट्रांसफार्मर का तेल उनके शरीर पर गिरा जिससे आग लग गई।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Elections : वोटरों और SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऐसे लोगों को भी मिलेगा वोट का अधिकार
- 2. Anandalok Hospital Fire : कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग : खिड़कियों के शीशे तोड़कर बचाई मरीजों की जान, देखें VIDEO
- 3. IPL 2026 : हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव
- 4. CG Accident : रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला में आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

