Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ट्रांसफर की तारीख बढ़ी, सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 जून तक दी छूट, शिथिलता बताई वजह

यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को स्थानांतरण के लिए अतिरिक्त समय प्रदान करेगा, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

ट्रांसफर की तारीख बढ़ी, सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 जून तक दी छूट, शिथिलता बताई वजह
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण (ट्रांसफर) की अंतिम तारीख को बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए ट्रांसफर आवेदन की समय-सीमा को 30 मई 2025 से बढ़ाकर 10 जून 2025 तक कर दिया है। यह फैसला राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए राहत भरा है, जो अब 10 जून तक स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आदेश में बताया गया कि स्थानांतरण नीति के तहत 1 मई 2025 से 30 मई 2025 तक ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध को शिथिल किया गया था। अब इस शिथिलता की अवधि को 10 जून 2025 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस विस्तार का कारण प्रशासनिक शिथिलता को बताया है। यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को स्थानांतरण के लिए अतिरिक्त समय प्रदान करेगा, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire