Top
Begin typing your search above and press enter to search.

टाइल्स फिटिंग करने वाले मजदूर के जन धन खाते में करोड़ों का ट्रांजेक्शन, साइबर पुलिस ने 8 को हिरासत में लिया

इस ऑनलाइन जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

टाइल्स फिटिंग करने वाले मजदूर के जन धन खाते में करोड़ों का ट्रांजेक्शन, साइबर पुलिस ने 8 को हिरासत में लिया
X

CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक टाइल्स फिटिंग करने वाले मजदूर के जन धन बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन हुए। यह मामला सुनकर न केवल स्थानीय पुलिस बल्कि साइबर पुलिस भी चकरा गई। जांच में यह सामने आया कि युवक के खाते में अत्यधिक ट्रांजेक्शन हो रहे थे, जिसके बाद साइबर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और आठ अन्य युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।

CG News : पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि इन खातों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों जैसे सट्टेबाजी और जुए के पैसों के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। साइबर पुलिस ने इन खातों पर निगरानी बढ़ाई थी और संदिग्ध लेन-देन की पुष्टि होने पर इस बड़े मामले का खुलासा किया। साइबर पुलिस ने 7 अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है, जिन पर अवैध रूप से बैंक खाते उपलब्ध कराने और उनमें भारी मात्रा में लेनदेन करने का आरोप है।

CG News : पुलिस का कहना है कि ये बैंक खाते अवैध रूप से सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुआ के लेनदेन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद डोंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर इस ऑनलाइन जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire