Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Trains cancelled: रेल यात्रियों को फिर होगी परेशानी! छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें List

Trains cancelled: रेल यात्रियों को फिर होगी परेशानी! छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें List
X

Trains cancelled: रायपुर/बिलासपुर: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के रायपुर डिवीजन में निपनिया और भाटापारा स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ से चलने वाली कुल 10 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के अनुसार, 6 से 7 दिसंबर तक सात और 7 से 8 दिसंबर तक तीन पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Trains cancelled: बिलासपुर–रायपुर और कोरबा–रायपुर रूट पर सफर करने वालों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। रेलवे ने बताया कि यह कदम ट्रेनों की टाइमिंग सुधारने, ट्रैफिक कंट्रोल को अधिक प्रभावी बनाने और सेफ्टी स्टैंडर्ड बढ़ाने के लिए उठाया गया है। नया ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लाइन कैपेसिटी बढ़ाएगा और ट्रेन संचालन को और सुचारू बनाएगा। रेलवे का दावा है कि आधुनिक तकनीक से भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवा मिलेगी।

Trains cancelled: रद्द होने वाली गाड़ियां

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।

7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire