Trains Cancelled: गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक, रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, देखिए प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट
Trains Cancelled: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 की लाइन नंबर 05 (अप मेन लाइन) पर बने वॉशेबल एप्रन को हटाकर वहां बैलेस्टेड ट्रैक बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने 5 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक कुल 20 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान संबंधित लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। परिणामस्वरूप कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग, समय-सारणी और संचालन में बदलाव संभव है।
Trains Cancelled: ब्लॉक अवधि के दौरान शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कोरबा–अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़, विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन सहित अनेक लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है।
Trains Cancelled: ट्रेन संख्या 18030/18029 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस)8237/18238 (कोरबा-अमृतसर/अमृतसर-बिलासपुर), 12410/12409 (हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़/रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन), 12101/12102 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार) तथा 12807/12808 (विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन) निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।
Trains Cancelled: इसके अतिरिक्त 68815/68816 (बल्लारशाह-गोंदिया मेमू), 78805/78806 (गोंदिया-कटंगी डेमू) जैसी यात्री ट्रेनों का संचालन भी 5 से 25 अप्रैल तक पूर्णतः बंद रहेगा।
Trains Cancelled: कई पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा। 68802, 68803, 68804, 68805 और 68806 नंबर की ट्रेनों को हिरदामाली स्टेशन तक ही चलाया जाएगा तथा गोंदिया–हिरदामाली खंड में सेवा रद्द रहेगी।
Trains Cancelled: इसी प्रकार 15231 (बरौनी-गोंदिया) एक्सप्रेस को दुर्ग स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा और दुर्ग-गोंदिया खंड में सेवा स्थगित रहेगी। वहीं 15232 (गोंदिया-बरौनी) एक्सप्रेस भी दुर्ग से आगे नहीं जाएगी।

