Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Trains Cancelled : बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल : 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Trains Cancelled : बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल : 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
X

Trains Cancelled : बिलासपुर। बिलासपुर (SECR) जोन में रेलवे ने बड़ा बदलाव करते हुए 18 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

Trains Cancelled : 20 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट में बदलाव

रेलवे ने 20 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) करने का फैसला लिया है, जबकि 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इससे मध्य प्रदेश, नागपुर, झारखंड, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Trains Cancelled : गोंदिया स्टेशन पर मेंटनेंस कार्य बना वजह

रेलवे के अनुसार नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर बड़े स्तर पर मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है। इसी कारण यह प्लेटफॉर्म करीब 20 दिनों तक बंद रहेगा। इस वजह से 10 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

Trains Cancelled : रायपुर मंडल में रोड अंडरब्रिज निर्माण के कारण ब्लॉक

रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में भी रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Trains Cancelled : कई ट्रेनों के रूट बदले गए

11754 रीवा–इतवारी एक्सप्रेस और 11753 इतवारी–रीवा एक्सप्रेस को कई तारीखों पर पुराने रूट से नहीं चलाया जाएगा। अब यह ट्रेनें जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा–इतवारी जैसे नए मार्ग से संचालित होंगी। इसके अलावा बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को दुर्ग तक ही सीमित कर दिया गया है।

Trains Cancelled : छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर असर

इस बदलाव का असर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा है, जो अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इनमें एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों प्रकार की ट्रेनें शामिल हैं।

Trains Cancelled : यात्रियों को सलाह, यात्रा से पहले जांच लें स्थिति

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। लगातार चल रहे निर्माण कार्यों के कारण आने वाले दिनों में और भी ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire