Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Train Canceled : यात्रियों की परेशानी बढ़ी, त्योहारी सीजन के बाद रेलवे ने किया 16 ट्रेनें रद्द, पढ़ें पूरी खबर...

इनमें दुर्ग-कानपुर और नौतनवा एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं।

Train Canceled : यात्रियों की परेशानी बढ़ी, त्योहारी सीजन के बाद रेलवे ने किया 16 ट्रेनें रद्द, पढ़ें पूरी खबर...
X
Train Canceled : रायपुर। त्योहारी सीजन के समाप्त होते ही रेलवे ने एक बार फिर पटरियों के सुधार और विस्तार का कार्य शुरू कर दिया है। इस बार बिलासपुर रेल मंडल के करकेली स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड मॉडिफिकेशन का कार्य किया जाएगा, जो 16 से 19 नवंबर तक चलेगा। इस कार्य के कारण रायपुर और बिलासपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इनमें दुर्ग-कानपुर और नौतनवा एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं।


Train Canceled : बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनूपपुर-कटनी सेक्शन में 165.52 किलोमीटर रेलवे लाइन के निर्माण कार्य का अनुमानित खर्च 1680 करोड़ रुपये है, जिसमें से 101.40 किलोमीटर का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। इस परियोजना से आधारभूत संरचना में सुधार के साथ ट्रेनों की समयबद्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।


Train Canceled : रद्द की गई ट्रेनें-
16 नवंबर से 19 नवंबर तक- जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 नवंबर से 20 नवंबर तक- अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 नवंबर से 19 नवंबर तक- बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 नवंबर से 20 नवंबर तक- रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 नवंबर को- दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 नवंबर को- नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 नवंबर को- चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
19 नवंबर को- अनूपपुर से चलने वाली 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
17 नवंबर से 19 नवंबर तक- चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
17 नवंबर से 19 नवंबर तक- चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 नवंबर से 19 नवंबर तक- कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
17 नवंबर से 20 नवंबर तक- चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।


Train Canceled : इस अस्थायी रद्द के चलते यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक निर्धारित करें और यात्रा से पहले रेलवे के ताजा अपडेट चेक कर लें।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire