Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Train Cancelled List: रायपुर.विशाखापट्टनम रूट के ये पैसेंजर ट्रेनें रद्द, टाटानगर जाने वाली ट्रेनें भी कैंसिल रहेगी, यहां चेक करें ट्रेन कैंसिल लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, वाल्टेयर मंडल में नेल्लीमारला-गारिविडी और विजयनगरम यार्ड के बीच ऑटो-सेक्शन के कमीशनिंग के एनआई कार्य के दौरान ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया।

Train Cancelled List: रायपुर.विशाखापट्टनम रूट के ये पैसेंजर ट्रेनें रद्द, टाटानगर जाने वाली ट्रेनें भी कैंसिल रहेगी, यहां चेक करें ट्रेन कैंसिल लिस्ट
X

Train Cancelled List: बिलासपुर/रायपुर। रायपुर से विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 1 जून को रद्द रहेगी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टर मंडल में मेंटेनेंस के काम की वजह से यह ट्रेन कैंसिल की गई है। रेलवे ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर सूचना जारी की है। जानकारी के मुताबिक, वाल्टेयर मंडल में नेल्लीमारला-गारिविडी और विजयनगरम यार्ड के बीच ऑटो-सेक्शन के कमीशनिंग के एनआई कार्य के दौरान ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया।

Train Cancelled List: यह ट्रेन नहीं चलेगी

(1) 58528 विशाखापत्तनम - रायपुर पैसेंजर 1 जून को रद्द रहेगी।
(2) 58527 रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर 1 जून को रद्द रहेगी।

Train Cancelled List: टाटानगर जाने वाली ट्रेन भी होगी कैंसिल

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में गम्हरिया और सिनी सेक्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कम होने की वजह से मेगा ब्लॉक किया जाएगा। इसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें प्रभावित होगी।

Train Cancelled List: यह ट्रेन होगी कैंसिल

1. 31 मई, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून 2025 को टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. 04, 11, 18, 25 जून 2025 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3.05, 12, 19, 26 जून 2025 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Train Cancelled List: इन ट्रेनों का रूट होगा डायवर्ट

1. 03, 10, 17 और 24 जून 2025 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलेगी।
2. 1, 08, 15, 22 व 29 जून 2025 योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलेगी।
3. 03, 10, 17 व 24 जून 2025 को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कान्ड्रा-सीनी (टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी।
4. 31 मई और 07, 14, 21 व 28 जून 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया सीनी-कान्ड्रा-(टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire