Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Train Canceled : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने 25 ट्रेनों को किया रद्द, 2 का बदला रूट...

इसके अलावा, 2 ट्रेनों का रूट भी बदल दिया गया है।

Train Canceled : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने 25 ट्रेनों को किया रद्द, 2 का बदला रूट...
X
Train Canceled : बिलासपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का काम किया जा रहा है, जिसके कारण रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा, 2 ट्रेनों का रूट भी बदल दिया गया है।


Train Canceled : बता दें कि बिलासपुर-कटनी सेक्शन में नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य 24 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। इस कार्य के कारण रेलवे ने 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 2 ट्रेनों का रूट बदल दिया है। यह कदम रेलवे द्वारा रेलवे ट्रैक के सुधार कार्य के चलते उठाया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द-

22 से 30 नवंबर’ 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. 23 नवंबर से 01 दिसंबर’ 2024 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21 से 30 नवंबर’ 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 नवंबर से 02 दिसंबर’ 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 से 30 नवंबर’ 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 नवंबर से 01 दिसंबर’ 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 से 30 नवंबर’ 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 नवंबर से 01 दिसंबर’ 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25, 27 एवं 29 नवंबर’ 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
26, 28 एवं 30 नवंबर’ 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
25 एवं 28 नवंबर’ 2024 को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
26 एवं 29 नवंबर’ 2024 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
26 एवं 29 नवंबर’ 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
27 एवं 30 नवंबर’ 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
24 एवं 26 नवंबर’ 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
25 एवं 27 नवंबर’ 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
24 नवंबर’ 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
25 नवंबर’ 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
24 से 30 नवंबर’ 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
24 से 30 नवंबर’ 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
26, 28 एवं 30 नवंबर’ 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
26, 28 एवं 30 नवंबर’ 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
23 से 30 नवंबर’ 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
24 नवंबर से 01 दिसंबर’ 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire