Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Train Cancellation List: 15 से 17 जनवरी तक रद्द रहेंगी रायगढ़ रूट की ये मेमू गाड़ियां, चेक कर लें शेड्यूल

Train Cancellation List: बिलासपुर/रायगढ़। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत खरसिया–रॉबर्ट्सन स्टेशनों के बीच भेलवाडीह क्षेत्र में गर्डर लांचिंग तथा चक्रधरनगर–कोतरलिया सेक्शन में गर्डर डी-लांचिंग का कार्य किया जाना है।

Train Cancellation List: 15 से 17 जनवरी तक रद्द रहेंगी रायगढ़ रूट की ये मेमू गाड़ियां, चेक कर लें शेड्यूल
X

Train Cancellation List: बिलासपुर/रायगढ़। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत खरसिया–रॉबर्ट्सन स्टेशनों के बीच भेलवाडीह क्षेत्र में गर्डर लांचिंग तथा चक्रधरनगर–कोतरलिया सेक्शन में गर्डर डी-लांचिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस तकनीकी कार्य का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों पर पड़ेगा।

Train Cancellation List: रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 15 और 17 जनवरी को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर, 15 और 17 जनवरी को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर तथा 14 और 16 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेंगीं।

Train Cancellation List: इसके अलावा 15 और 17 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। इस दिन बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। 15 और 17 जनवरी को ही झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire