Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की 21 ट्रेनें रद्द, 26 से 29 दिसंबर तक नहीं चलेंगी मेमू गाड़ियां, जर्नी से पहले चेक कर लें स्टेटस

रायपुर/बिलासपुर।Train Cancellation List: रायपुर.नागपुर रूट की 21 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा दो ट्रेनें अपने गंतव्य तक न जाकर बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी।

Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की 21 ट्रेनें रद्द, 26 से 29 दिसंबर तक नहीं चलेंगी मेमू गाड़ियां, जर्नी से पहले चेक कर लें स्टेटस
X

रायपुर/बिलासपुर।Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की 21 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा दो ट्रेनें अपने गंतव्य तक न जाकर बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह निर्णय नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन में परिचालन क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए लिया गया है। रद्द की गई 21 ट्रेनों में रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 मेमू पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं।

Train Cancellation List:रद्द होने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनें

26 दिसंबर को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 68711 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

28 दिसंबर को 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।

29 दिसंबर को 68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।

Train Cancellation List: दो ट्रेनें बीच रास्ते में होंगी समाप्त

रेलवे ने यह भी बताया कि 27 दिसंबर को रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर और डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। ये ट्रेनें अपने पूरे रूट पर नहीं चलेंगी और बीच में ही समाप्त कर दी जाएंगी, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire