Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Train Cancellation List: बिलासपुर-गेवरा और कोरबा मेमू चार दिनों के लिए रद्द, यहां चेक करें शेड्यूल

यह निर्णय चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण लिया गया है।

Train Cancellation List: बिलासपुर-गेवरा और कोरबा मेमू चार दिनों के लिए रद्द, यहां चेक करें शेड्यूल
X

Train Cancellation List: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में 21 से 24 मई तक बिलासपुर-गेवरा और बिलासपुर-कोरबा मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण लिया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि, मड़वारानी स्टेशन पर अधोसंरचना विकास के तहत अप और डाउन अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित होगा।

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

1. 21 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

2. 21 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire