Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Train Accident : मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, इलाके में मचा हड़कंप, यातायात प्रभावित...

Train Accident : अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया, जब मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

Train Accident : मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, इलाके में मचा हड़कंप, यातायात प्रभावित...
X
Train Accident : अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया, जब मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन की दोनों लाइनों को बंद कर दिया गया।

Train Accident : बता दें कि अमरोहा में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किए। इस हादसे से दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन की दोनों लाइनें बंद हो गई हैं, जिससे इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैक को जल्दी से जल्दी बहाल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire