Top
Begin typing your search above and press enter to search.

TRAI: बैंक और सरकारी कॉल्स पर TRAI सख्त, 1600-140 सीरीज के लिए जारी हुए नए नियम, ऐप से नहीं होंगे ब्लॉक

TRAI: बैंक और सरकारी कॉल्स पर TRAI सख्त, 1600-140 सीरीज के लिए जारी हुए नए नियम, ऐप से नहीं होंगे ब्लॉक
X

TRAI: नई दिल्ली: अगर आपके मोबाइल पर 1600 या 140 सीरीज से कॉल आती है, तो अब उसे किसी थर्ड-पार्टी ऐप, जैसे ट्रूकॉलर, के जरिए स्पैम बताकर ब्लॉक या टैग नहीं किया जा सकेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने साफ किया है कि इन नंबरों के लिए अलग नियम हैं और इन्हें मनमाने तरीके से फिल्टर करने की अनुमति नहीं है।



1600 सीरीज का इस्तेमाल क्यों होता है?

TRAI के अनुसार, 1600 सीरीज के नंबर बैंकों, बीमा कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी विभागों की जरूरी सेवा और लेनदेन से जुड़ी कॉल के लिए तय किए गए हैं। इन नंबरों से ग्राहकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। इसलिए इन कॉल्स को स्पैम मानकर ब्लॉक नहीं किया जा सकता।


140 सीरीज पर क्या नियम हैं?

140 सीरीज के नंबर पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों की प्रमोशनल कॉल्स के लिए इस्तेमाल होते हैं। अगर कोई व्यक्ति ऐसी कॉल्स नहीं चाहता, तो उसे डू नॉट डिस्टर्ब (DND) सेवा का उपयोग करना होगा। DND में अपनी पसंद के अनुसार सेक्टर ब्लॉक करने पर उसी श्रेणी की कॉल्स बंद हो जाएंगी।


लोग बड़ी संख्या में कर रहे थे कॉल ब्लॉक

ट्रूकॉलर के अनुसार, 140 और 1600 सीरीज की करीब 5.1 करोड़ कॉल्स हर दिन लोग नहीं उठाते। पिछले आठ महीनों में यूजर्स ने 7.4 करोड़ बार इन नंबरों को मैन्युअली ब्लॉक किया। TRAI का कहना है कि नए नियमों से जरूरी कॉल्स लोगों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire