Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सिलतरा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, क्रेन टूटा, गर्म लोहे से जिंदा जले दो मजदूर..

सिलतरा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, क्रेन टूटा, गर्म लोहे से जिंदा जले दो मजदूर..
X

रायपुर। रायपुर के सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस और बचाव कार्य टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास के लोग जमा हो गए और घटना के कारणों की जांच की मांग करते हुए हंगामा किया। यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे से 12:30 बजे के बीच हुआ। घटना में जानकारी मिली है कि हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में एक क्रेन से गर्म लोहे के लावे को ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन अचानक टूटकर गिर गई और उसके नीचे दो क्रेन ऑपरेटर आ गए। दोनों मजदूर गर्म लावे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जल गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक मजदूर सोनू राय (30), जो बिहार का निवासी था, और दूसरा मजदूर जितेंद्र श्रीवास, जो बिलासपुर का निवासी था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। शवों को क्रेन के मलबे से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। घटना के बाद सिलतरा चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और प्लांट के प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड कंपनी सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है और यहां लोहे की प्लेट, एंगल और ब्लेड बनाने का काम होता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire