Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
मणिकर्ण में पेड़ गिरने से दर्दनाक हादसा, छह की मौत, कई घायल...
- Rohit banchhor
- 30 Mar, 2025
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
Himachal News : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नव संवत के दिन एक भीषण हादसा हो गया। तेज हवाओं के चलते कायल का एक विशाल पेड़ अचानक नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। घायलों को कुल्लू अस्पताल ले जाया जा रहा है।
Himachal News : हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि मणिकर्ण गुरुद्वारे के सामने की सड़क पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया। इसके नीचे रेहड़ी संचालक, एक गाड़ी सवार और तीन पर्यटक दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
Himachal News : भूस्खलन हो सकता है हादसे की वजह-
प्रशासन का कहना है कि भूस्खलन के कारण पहाड़ी से पेड़ जड़ से उखड़ गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आ गिरा। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। प्रशासन द्वारा तेजी से बचाव अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी को सुरक्षित निकाला जा सके।
Himachal News : नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक, राहत कार्य में तेजी की मांग-
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार और प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Assam: असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 मंत्रियों को सौंपे गए गार्जियन जिले
- 2. MP News : गोदाम के ऑफिस में मिला कारोबारी का शव, सिर में गोली और पास में पड़ी थी पिस्टल, पुलिस जांच में जुटी
- 3. LPG Price Hike: LPG उपभोक्ताओं को झटका, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े सिलिंडर के दाम, कई शहरों में कीमतें 1000 रुपये के पार
- 4. MP Crime : प्रेमी बना हैवान, नाबालिग की हत्या कर जलाया शव, गैंगरेप के आरोप में तीन गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

