Top
Begin typing your search above and press enter to search.

गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, इन रास्तों पर जाने से करें परहेज

गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, इन रास्तों पर जाने से करें परहेज
X

भोपाल। राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी डायवर्सन रूट के मुताबिक रविवार को सुबह 6 बजे से लाल परेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम के समापन तक पीएचक्यू तिराहे से कंट्रोल रूम तिराहे के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का विवरण जारी किया है।

रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर आने जाने के लिए इस मार्ग का करें उपयोग

दोपहिया और चारपहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा और लिली टॉकीज से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वही भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन लिली टॉकीज, पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर और बाणगंगा होते हुए रोशनपुरा तक पहुंच सकेंगे।

परेड झांकियों का मार्ग

झांकियां कंट्रोल रूम तिराहा, गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा चौराहा, टीटी क्रॉस तिराहा और अपेक्स बैंक तिराहा से होते हुए अटल पथ चौराहा पर पहुंचेंगी। यहां से वे दाहिनी ओर मुड़कर अटल पथ पर खड़ी की जाएंगी। इन झांकियों में से तीन राजभवन के अंदर जाएंगी, जिन्हें आम जनता भी देख सकेगी। यह बदलाव ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए किए गए हैं, ताकि गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन सुगमता से हो सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire