Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एमपी के पाठ्यक्रम में शामिल होगा यातायात का पाठ, शिक्षा मंत्री बोले बचपन से जो चीज सिखाई जाए वह हमेशा याद रहती है

एमपी के पाठ्यक्रम में शामिल होगा यातायात का पाठ, शिक्षा मंत्री बोले बचपन से जो चीज सिखाई जाए वह हमेशा याद रहती है
X

भोपाल। मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही अपने पाठ्यक्रम में यातायात का पाठ शामिल करने जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने इसके संकेत दिए है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के बच्चों को यातायात नियमों से जागृत करने के लिए उन्हें अब यातायात का पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बड़े होने पर कोई चीज़ सीखने से अच्छा है बचपन से ही छोटे-छोटे पाठ के माध्यम से बच्चों को सीख दी जाए.

बाल मन के समय से ही अगर कोई बात सिखाई जाए तो बेहतर रूप से वह समझ आती है..मंत्री ने कहा की यातायात के नियमों का पालन कैसे होता है.और कैसे नियमों का उल्लंघन होता है.इन सभी बातों को बच्चों को सिखाना एक अच्छी बात है... नई शिक्षा नीति भी यही कहती है.उदय प्रताप ने कहा की बहुत सी बातें जैसे संस्कृति बाल मन में ही बच्चों को सिखाई जाए तो वह बिना किसी दबाव के इन सब चीजों को सीख जाते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire