Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

लाल निशान पर हुई कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 80000 से नीचे, निफ्टी भी लुढ़का

लाल निशान पर हुई कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 80000 से नीचे, निफ्टी भी लुढ़का
X

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 214.08 अंक गिरकर 79,003.97 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.8 अंक की गिरावट के साथ 23,887.90 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़त के साथ अपने ऐतिहासिक निचले स्तर 85.07 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने गुरुवार को बिकवाली की और शुद्ध रूप से 4,224.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 प्रमुख कंपनियों में एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं, टाइटन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयरों में उछाल देखने को मिला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire