Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Trading News: दांत दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर गई महिला, अनपढ़ ने झोलाछाप डॉक्टर ने पकड़ा दी सल्फास की गोली, हो गई मौत

Trading News: झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला को मेडिकल दुकान में दांत दर्द से राहत की दवा के बजाय सल्फास की गोली दी गई जिसके सेवन से महिला की मौत हो गई। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल

Trading News: दांत दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर गई महिला, अनपढ़ ने झोलाछाप डॉक्टर ने पकड़ा दी सल्फास की गोली, हो गई मौत
X

Trading News: झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला को मेडिकल दुकान में दांत दर्द से राहत की दवा के बजाय सल्फास की गोली दी गई जिसके सेवन से महिला की मौत हो गई। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने दुकान मालिक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है।

Trading News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर धरमपुरी गांव की निवासी रेखा बीते दिन थांदला गेट के पास एक मेडिकल स्टोर गई थी और दांत दर्द से राहत के लिए दवा मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि दुकान के विक्रेता ने उसे सल्फास की गोली दी, जिसे उसने उसी रात घर पर खा लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Trading News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार ने बीते दिन पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सल्फास के कारण मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और दुकान के मालिक लोकेंद्र बाबेल (52) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि दुकान में सल्फास की गोलियां क्यों रखी गई थीं। दुकान को सील कर दिया गया है।


READ MORE-
Doctor Death: यूपी की दांतों की डॉक्टर ने 40 हजार लेकर कर दिया हेयर ट्रांसप्लांट, मरीजों की मौत से मचा हंगामा


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire