Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Toxic : आखिरकार तय हुई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे यश

Dev Verma
Toxic : आखिरकार तय हुई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे यश
X

Yash Toxic Release Date Out : मुंबई : ‘केजीएफ’ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को लेकर फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। अभिनेता यश ने फादर्स डे के मौके पर फिल्म का धमाकेदार पोस्टर शेयर करते हुए आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फादर्स डे पर फैंस को दिया तोहफा

यश ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनका डबल अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने अपने पिता को भावुक संदेश देते हुए ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट 26 अगस्त 2026 बताई। इस घोषणा से फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।


कई बार टली रिलीज डेट

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पहले कई बार टाली जा चुकी थी। शुरू में अप्रैल 2025, फिर मार्च 2026 और उसके बाद जून 2026 की तारीख तय की गई थी। बार-बार टलने के बाद आखिरकार 26 अगस्त 2026 की नई डेट फाइनल कर दी गई है।

800 करोड़ से ज्यादा का बजट, दमदार स्टारकास्ट

‘टॉक्सिक’ फिल्म भारी बजट (लगभग 800-850 करोड़ रुपये) के साथ बन रही है। गीतू मोहन दास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और टोविनो थॉमस जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के फैंस अब 26 अगस्त 2026 का इंतजार कर रहे हैं, जब यश बड़े पर्दे पर ‘टॉक्सिक’ के रूप में धमाल मचाने वाले हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire