Create your Account
कर्नाटक में होली के दौरान स्कूली छात्राओं पर फेंके गए जहरीले रंग, 7 अस्पताल में भर्ती, 4 की हालत गंभीर
- Pradeep Sharma
- 15 Mar, 2025
Toxic colours thrown on school girls during Holi in Karnataka: कर्नाटक के गडग जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे में होली के दिन एक दहलाने वाली घटना सामने आई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने स्कूल बस का
बेंगलुरु। Toxic colours thrown on school girls during Holi in Karnataka: कर्नाटक के गडग जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे में होली के दिन एक दहलाने वाली घटना सामने आई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने स्कूल बस का पीछा कर स्कूली छात्राओं पर जहरीले रंग फेंक दिए, जिससे सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Toxic colours thrown on school girls during Holi in Karnataka: घटना उस समय हुई जब छात्राएं बस स्टैंड पर अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं। होली के मौके पर बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और छात्राओं पर रंग फेंकना शुरू कर दिया। घबराकर लड़कियां जैसे-तैसे बस में चढ़ गईं, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका।
Toxic colours thrown on school girls during Holi in Karnataka: बदमाशों ने बस का पीछा किया, जबरन उसमें चढ़कर सात लड़कियों को अपना शिकार बनाया। उन पर खतरनाक रसायन मिले रंग डाल दिए, जिससे वे बेहोश होने लगीं और उनकी सांस फूलने लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए और छात्राओं की हालत बिगड़ती चली गई।
Toxic colours thrown on school girls during Holi in Karnataka: घबराहट, सांस लेने में दिक्कत
रंग गिरते ही छात्राओं को घबराहट, सांस लेने में दिक्कत और सीने में जलन महसूस होने लगी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि चार छात्राओं को तुरंत गडग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) रेफर करना पड़ा, जबकि बाकी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
Toxic colours thrown on school girls during Holi in Karnataka: डॉक्टरों ने जांच में पाया कि हमलावरों ने रंग में फिनाइल, अंडे, गोबर और अन्य रसायन मिलाया था, जिससे छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बस यात्रियों के बयान खंगाल रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar: बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, कई मजदूर घायल, पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज
- 2. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
- 3. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 4. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

