Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
Towel dance in front of India Gate Video Viral: इंडिया गेट के सामने टॉवल डांस करते नजर आई महिला मॉडल, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, देखें वायरल वीडियो
Towel dance in front of India Gate Video Viral: नई दिल्ली। इंडिया गेट पर सफेद टॉवल में डांस करते हुए मॉडल सन्नति मित्रा का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। शहीदों की याद में बने इस ऐतिहासिक स्मारक पर इस तरह की हरकत को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन बताते हुए दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Towel dance in front of India Gate Video Viral: मॉडल सन्नति मित्रा फिर विवादों में
सन्नति मित्रा, जो 2017 में मिस कोलकाता रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर करीब 18 लाख फॉलोअर्स रखती हैं, पहले भी अपने विवादित वीडियो और तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रही हैं। दुर्गा पूजा के दौरान भी सन्नति अपने कपड़ों को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुई थीं।
Towel dance in front of India Gate Video Viral: इंडिया गेट पर डांस वीडियो से भड़के लोग
सन्नति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मेरे ख्वाबों में जो आए...' गाने पर टॉवल पहनकर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने 'हैप्पी इंटरनेशनल मेन्स डे' की शुभकामनाएं दीं। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के प्रदर्शन को लेकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
Towel dance in front of India Gate Video Viral: सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, "इंडिया गेट जैसे ऐतिहासिक स्थान पर अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन किया जा रहा है। मैं दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।"
दूसरे यूजर ने कहा, "यह हैं मिस कोलकाता-2017 सन्नति मित्रा। रील बनाने वालों की वजह से अब इंडिया गेट पर माहौल दूषित होता जा रहा है, जिससे परिवार सहित घूमने आए लोगों को असहजता का सामना करना पड़ता है।"
Towel dance in front of India Gate Video Viral: पुलिस से कार्रवाई की मांग
लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें ऐतिहासिक स्मारकों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। कई यूजर्स ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए सन्नति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Open School Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
- 2. चुनाव से पहले दीदी ने बरसाई ममता, महिला वोटर को लुभाने खोला लक्ष्मी भंडारा, देखें TMC Manifesto में और क्या-क्या वादा
- 3. PNG Connections: PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, जानिए केंद्र का बड़ा फैसला
- 4. Raipur City Crime: होली के दौरान ट्रक ले उड़े चोर, आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

