Create your Account
TMKOC : दयाबेन के रोल पर काजल पिसल का खुलासा: "हां, ऑडिशन दिया था, लेकिन रिप्लेस की खबरें...
- Rohit banchhor
- 31 Mar, 2025
अब खुद काजल पिसल ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रख दी है।
TMKOC : मुंबई। टीवी के सबसे चर्चित सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर यह दावा जोरों पर था कि एक्ट्रेस काजल पिसल, दिशा वकानी को रिप्लेस कर दयाबेन का किरदार निभाएंगी। अब खुद काजल पिसल ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रख दी है।
TMKOC : काजल ने बयां किया सच-
एक इंटरव्यू में काजल ने साफ किया, "मुझे इन खबरों पर ढेरों कॉल और मैसेज आ रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं अभी 'झनक' शो में काम कर रही हूं, तो यह बात पूरी तरह गलत है।" उन्होंने आगे खुलासा किया, "हां, मैंने 2022 में दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। अब वही पुरानी तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं, लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि ये खबरें फर्जी हैं।"
TMKOC : 2022 का ऑडिशन और वायरल तस्वीर-
काजल ने 2022 में इंस्टाग्राम पर दयाबेन के गेटअप में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लुक टेस्ट की बात कही थी। हालांकि, उन्हें निर्माता असित मोदी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अब वही तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में हैं, जिसके चलते यह अफवाह फैली।
TMKOC : फैंस का इंतजार बरकरार-
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 16 सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी की गैरमौजूदगी में फैंस उनकी वापसी या किसी नए चेहरे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। काजल की सफाई के बाद अब सवाल यह है कि क्या दयाबेन का रोल कोई और निभाएगा, या फैंस को अभी और इंतजार करना होगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : NH-30 बना रोमांस का ट्रैक, बाइक पर स्टंट करता कपल कैमरे में कैद, VIDEO से मचा हड़कंप
- 2. UP Crime : हथियारबंद बदमाश सर्राफा कारोबारी से 3 किलो चांदी और 9 लाख कैश लूटकर हुए फरार
- 3. Parliament Session: संसद में हंगामें के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित; राज्यसभा में शाम 5 बजे बोलेंगे पीएम मोदी
- 4. CG News : सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, आहत महिला ने उठाया खौफनाक कदम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

