Create your Account
Tirupati Temple Stampede : तिरुपति मंदिर में भगदड़ से 6 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से अधिक घायल, पीएम मोदी और सीएम नायडू ने जताया शोक...
- Rohit banchhor
- 09 Jan, 2025
आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की सराहना की।
Tirupati Temple Stampede : तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात हुए भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा वैकुंठ एकादशी के विशेष अवसर पर हुआ, जब श्रद्धालु दर्शन के लिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे।
Tirupati Temple Stampede : बता दें कि वैकुंठ एकादशी के मौके पर तिरुमला मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। गर्भगृह के पास स्थित विशेष वैकुंठ द्वार, जो केवल इस पवित्र दिन पर खोला जाता है, के लिए बड़ी संख्या में लोग टोकन काउंटर पर पहुंचे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में घायल हुए 25 से अधिक लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारी मौके पर स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।
Tirupati Temple Stampede : सीएम नायडू ने दिए निर्देश-
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के इलाज के बारे में अधिकारियों से चर्चा की और राहत कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया। उन्होंने उच्च अधिकारियों को तुरंत घटना स्थल पर पहुंचने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Tirupati Temple Stampede : पीएम मोदी का शोक संदेश-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, तिरुपति में भगदड़ की घटना से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं। पीएम ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की सराहना की।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 2. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
- 3. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 4. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

