Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Tiranga Yatra : सीएम साय की अगुवाई में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 1500 मीटर का तिरंगा बनेगा आकर्षण, देशभक्ति गीतों से गूंजेंगे चौक-चौराहे
- Rohit banchhor
- 12 Aug, 2025
यह यात्रा शहीद स्मारक भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई मरीन ड्राइव, तेलीबांधा पर समाप्त होगी।
Tiranga Yatra : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में 13 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह यात्रा शहीद स्मारक भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई मरीन ड्राइव, तेलीबांधा पर समाप्त होगी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिलेगा बढ़ावा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश जगाना है। रायपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा ऐतिहासिक होगी, क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं शामिल होंगे। यात्रा में 1500 मीटर लंबा विशाल तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
यात्रा में शामिल होंगे सभी वर्ग-
इस भव्य आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी और सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व सैनिक, और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों के साथ यह यात्रा शहर में उत्साह का माहौल बनाएगी। लोग तिरंगे के परिधान पहनकर इस यात्रा में शामिल होंगे, जिससे देशभक्ति का जज्बा और बढ़ेगा।
चौक-चौराहों पर देशभक्ति की गूंज-
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि 13, 14 और 15 अगस्त को रायपुर के 151 चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। यह आयोजन शहरवासियों में राष्ट्रीय एकता और गर्व की भावना को और मजबूत करेगा। यात्रा के समापन पर मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : डॉ.किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता चोरी का आरोप,गुर्गों के साथ पहुंच गर्भवती महिला से की मारपीट
- 2. Mosque Wall Collapsed: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
- 3. Gary Kirsten : टी20 विश्व कप 2026 खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- 4. बिग ब्रेकिंग: Iran War Live: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अराफी की भी मौत, तेहरान ने ड्रोन से अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

