Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ओपन स्कूल परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी, 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से, तो इस दिन से शुरू होगी 12वीं के एग्जाम

ओपन स्कूल परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी, 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से, तो इस दिन से शुरू होगी 12वीं के एग्जाम
X

रायपुर: ओपन स्कूल की आगामी मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं की परीक्षा 26 मार्च से और 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से शुरू होगी। इन परीक्षाओं में करीब 82 हजार छात्रों ने आवेदन किया है, और राज्य में 250 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पिछले साल मार्च-अप्रैल 2024 में लगभग एक लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

बता दें अब ओपन स्कूल की मुख्य परीक्षा साल में तीन बार आयोजित होती है, जबकि पहले यह केवल दो बार होती थी। 2025 की यह पहली परीक्षा होगी। 12वीं और 10वीं दोनों ही परीक्षाएं हिंदी विषय से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। 12वीं की परीक्षा 21 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षा 17 अप्रैल तक चलेगी। 2024 में हुई तीनों परीक्षाओं में सबसे अच्छा परिणाम मार्च-अप्रैल सत्र का रहा था।

इस सत्र में 10वीं में 54.39 प्रतिशत और 12वीं में 66.03 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। वहीं, द्वितीय परीक्षा में 10वीं का परिणाम 27.65 प्रतिशत और 12वीं का 45.48 प्रतिशत था। तृतीय परीक्षा में 10वीं में 38.74 प्रतिशत और 12वीं में 53.76 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च-अप्रैल 2025 परीक्षा की समय-सारणी भी उपलब्ध है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire