Top
Begin typing your search above and press enter to search.

TIME 100 List: रोनाल्डो और मेसी के साथ स्मृति मंधाना का नाम, TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों में हुईं शामिल, बनीं इकलौती भारतीय

TIME 100 List: रोनाल्डो और मेसी के साथ स्मृति मंधाना का नाम, TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों में हुईं शामिल, बनीं इकलौती भारतीय
X

TIME 100 List: मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्हें TIME मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों की सूची में शामिल किया गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

TIME की इस सूची में दुनिया के कई बड़े खेल सितारे शामिल हैं, जिनमें फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज, बास्केटबॉल दिग्गज लेब्रोन जेम्स और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट कप्तान टेम्बा बावुमा जैसे नाम शामिल हैं।

मैगजीन ने स्मृति मंधाना की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि वह घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 शतकों के साथ वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

स्मृति मंधाना ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के खिताब भी जीते हैं। उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ-साथ टीम की सफलताओं ने भी उन्हें विश्व खेल जगत की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल करा दिया है। यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire