Create your Account
आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए टीकमगढ़ के कार्यकर्ता
- VP B
- 21 Jul, 2024
कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये जितेन्द्र जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और पार्टी सदस्यता फार्म भरवाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भी दल बादल का दौर जारी है। आज राजधानी भोपाल में टीकमगढ़ के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप का साथ छोड़ हाथ का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टीकमगढ़ आप पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
पटवारी ने आप पार्टी से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये जितेन्द्र जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और पार्टी सदस्यता फार्म भरवाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधायक फूलसिंह बरैया, धर्मेन्द्र जैन भी मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ आप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, डॉ. विजय कुमार अहिरवार, नितिन जैन, राजकुमार जैन, के साथ सैकड़ों आप पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Share The News
Related Posts
More News:
- 1. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 2. CG Crime : महिला का भेष बनाकर कट्टा और मिर्च पाउडर लेकर पहुंचे थे ज्वेलर्स लूटने, दो गिरफ्तार
- 3. CG News : धान घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, खरीदी केंद्र प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा, 16 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त
- 4. Sex Racket : संदिग्ध मकान पर चल रहा था देहव्यापार का धंधा, 5 पुरुष और 2 महिलाएं हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

