Create your Account
बिलासपुर में बाघ का आतंक: गाय को बनाया शिकार, वीडियो से मची सनसनी, देखें
बिलासपुर। जिले में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तखतपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर बाघ ने दहशत फैला दी है। हाल ही में तखतपुर सर्किल के कुआं खार में बाघ ने एक गाय को अपना शिकार बनाया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।
यह वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जिसमें बाघ को गाय पर हमला करते और उसे शिकार बनाते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम को इस खूंखार बाघ को पकड़ने के लिए लगाया गया है, लेकिन अभी तक विभाग को कोई सफलता नहीं मिली है।
सूत्रों के अनुसार, टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और बाघ को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद बिलासपुर में बाघ के आतंक की चर्चा जोरों पर है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: दिल्ली-रायपुर इंडिगो विमान नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम की वजह से फ्लाइट डायवर्ट
- 2. Women’s T20 WC 2026: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले से आज होगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
- 3. FSSAI में कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 4. Online cricket betting busted: शंकरनगर में साइबर पुलिस की रेड, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

