Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

राजधानी के 13 शटर क्षेत्र के पास बाघ का मूवमेंट, दहशत में लोग

बाघिन टी 123 और उसके दो शावक इस क्षेत्र में देखे जाते रहे हैं।

राजधानी के 13 शटर क्षेत्र के पास बाघ का मूवमेंट, दहशत में लोग
X
MP News : भोपाल। राजधानी के कलियासोत क्षेत्र में स्थित 13 शटर के पास बाघ का मूवमेंट हुआ है। कालियासोत के इस क्षेत्र में अक्सर 3 भागों की मूवमेंट देखी जाती रही है। बीते दो दिन से स्थानीय लोगों द्वारा किस बाघ को देखा गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि वन विभाग ने मामले की जांच के लिए एक पेट्रोलिंग टीम बनाई है। जो इस मामले पर नजर बनाए हुए है।


MP News : अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वह रात के समय क्षेत्र में आने से
बचें, कलियासोत का यह क्षेत्र रहवासी कॉलोनी से घिरा हुआ है। जिसके कारण दशहरा और दिवाली के मौके पर इन क्षेत्रों में भी पटाखों का शोर सुनाई देता है। विशेषज्ञों की माने तो बाघ समेत अन्य जंगली जानवर शोर से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उनके आक्रामक होने की संभावना बढ़ जाती है।


MP News : पूरे इलाके में इन बाघों का रहता है मूवमेंट, जाने से बचे-
बाघिन टी 123 और उसके दो शावक इस क्षेत्र में देखे जाते रहे हैं। दोनों शावक अब वयस्क हो चुके हैं। अब वे मां से अलग होकर अपनी टेरिटरी बना रहे हैं। इस छोटे से क्षेत्र में बाघों की संख्या अधिक होने के कारण वह अक्सर इंसानी आबादी के नजदीक आ जाते हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire