Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

TI Suspended : मुख्यमंत्री दौरे में लापरवाही पड़ी भारी, टीआई सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

TI Suspended : मुख्यमंत्री दौरे में लापरवाही पड़ी भारी, टीआई सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप
X

TI Suspended : इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे के दौरान वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही करने पर यातायात विभाग के थाना प्रभारी टीआई राहुल सिंह राजपूत को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बापट चौराहे पर टीआई राहुल सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निर्धारित समय पर वे स्थल पर उपस्थित नहीं पाए गए, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

सूत्रों के मुताबिक, यह अधिकारी पहले भी लापरवाही के मामलों में कार्रवाई झेल चुके हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में सभी अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति सजग और सख्त रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire