Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बालोद में नाले में बहने से तीन साल के बच्चे की मौत, 20 घंटे बाद मिला शव, लापरवाही के आरोप

इस घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बालोद में नाले में बहने से तीन साल के बच्चे की मौत, 20 घंटे बाद मिला शव, लापरवाही के आरोप
X
बालोद: बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी में एक दुखद घटना सामने आई है। मंगलवार को आंगनबाड़ी में पढ़ने गया तीन साल का मासूम नैतिक सिन्हा खेलते-खेलते पास के चार फीट गहरे नाले में बह गया। इस घटना के बाद से प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो 20 घंटे तक चला। अंततः नैतिक का शव ग्राम बड़गांव के नाले के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा एसडीएम, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर बच्चे की खोजबीन शुरू की। प्रशासनिक टीम और गोताखोरों ने पूरे क्षेत्र को खंगाल डाला, लेकिन बच्चे का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर नाले के पास मिला। इस घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लापरवाही की बात भी सामने आ रही है, क्योंकि बच्चे के नाले में बहने की घटना के बाद उसे समय पर बचाने के प्रयास नाकाफी साबित हुए। प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire