Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

नहाने के दौरान नदी में दो सगे भाई सहित तीन की डूबने से मौत...

इस हादसे ने पैपखार और मझियार गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

नहाने के दौरान नदी में दो सगे भाई सहित तीन की डूबने से मौत...
X

MP News : मऊगंज। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के निहाई नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनका एक रिश्तेदार शामिल है। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। बता दें कि आज रविवार सुबह करीब 10.30 बजे पैपखार गांव के अभय तिवारी 20 वर्ष, अमन तिवारी 18 वर्ष और मझियार गांव के अभिषेक मिश्रा 22 वर्ष निहाई नदी में नहाने गए थे।

MP News : बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अभय और अमन भी गहरे पानी में चले गए और तीनों डूब गए। अभय और अमन सगे भाई थे, जबकि अभिषेक अपनी बुआ के घर पैपखार आया हुआ था। बीती रात तीनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और तीनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

MP News : शवों को मऊगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बीएमओ डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के कई घंटे बाद पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हादसे ने पैपखार और मझियार गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire