Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे सहित तीन की मौत, गांव में शोक की लहर...

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे सहित तीन की मौत, गांव में शोक की लहर...
X

Bihar Accident : मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। यह हादसा गुरुवार को भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ऋषिकुंड हॉल्ट के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, ये लोग देवघर-जमालपुर ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषिकुंड जा रहे थे, जब वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार गया-हावड़ा एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Bihar Accident : हादसे के बाद तीनों का क्षत-विक्षत शव ट्रैक के किनारे पाया गया। मृतकों की पहचान राम रुचि देवी 65 वर्ष, उनका बेटा अमित 40 वर्ष और ऊषा देवी 62 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Bihar Accident : पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस हादसे के बाद गांव में मातम फैल गया है, और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire