Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

तीन दोस्तों को रेलवे ट्रैक पर इयरफोन लगाकर गेम खेलना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत...

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

तीन दोस्तों को रेलवे ट्रैक पर इयरफोन लगाकर गेम खेलना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत...
X

Bihar News : बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें तीन किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ये तीनों दोस्त रेलवे ट्रैक पर बैठकर इयरफोन लगाए हुए थे और गेम खेल रहे थे, जिससे उन्हें ट्रेन आने का कोई अहसास नहीं हुआ। यह हादसा बेतिया-सुगौली रेलखंड पर मांशा टोला रेलवे गुमटी के पास हुआ। मृतकों की उम्र 14 से 16 साल के बीच थी।

Bihar News : पुलिस के अनुसार, किशोर पूरी तरह से गेम में खोए हुए थे और इयरफोन की वजह से उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Bihar News : मृतकों की पहचान बारी टोला के समीर आलम, मंशा टोला के फुरकान आलम और कोडआ बेलदारी के सदाब के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire