Create your Account
करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, वन विभाग में हड़कंप
रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों में चिंता की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल में बीती रात 11 केवी बिजली की लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे करंट लगने के कारण तीन हाथियों की मौत हो गई। मृतकों में एक शावक भी शामिल बताया जा रहा है।
एक साथ तीन हाथियों की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गईं। इन दिनों रायगढ़ वन मंडल के जंगलों में 78 हाथियों का एक बड़ा दल दो समूहों में विचरण कर रहा है। वन विभाग के अधिकारी हाथियों की सुरक्षा और घटना की जांच के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal Election 2026 Voting LIVE: मुर्शिदाबाद में वोटिंग से पहले देसी बम से हमला, हुमायूं कबीर की TMC कार्यकर्ताओं से झड़प; मालदा में EVM खराब, 9 बजे तक 19% वोटिंग, देखें वीडियो
- 2. Sharad Pawar: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, जानें किस बीमारी से हैं पीड़ित
- 3. Horoscope: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशियों पर होगी संकट मोचन की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 4. Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: बिहार में नए CM को लेकर तेज हुई कवायद, BJP ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

