Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

तीन शातिर वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, कई बड़ी वारदातों के खुलासे की उम्मीद...

आरोपियों के पास से चोरी की गई गाड़ी बरामद कर ली गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

तीन शातिर वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, कई बड़ी वारदातों के खुलासे की उम्मीद...
X

MP Crime : भोपाल। राजधानी भोपाल में वाहन चोरी को लेकर लगातार वारदाते बढ़ती जा रही है। बढ़ती वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस इसे आभियान के रूप में ले रही है। उसी क्रम में भोपाल पुलिस को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया हैं। इन आरोपियों ने स्प्रिंग वैली ड्यू से एक एक्टिवा मोटरसाइकिल चोरी कर ली थीं जिसकी शिकयत फरियादी सावन पोरवाल ने 30 नवंबर को की थीं।

MP Crime : पुलिस ने शिकयत की गंभीरता को देखते हुए टीम का गठन किया और मुखबिर की सुचना पर चोरी की गई एक्टिवा गाड़ी को बरामद कर लिया। ज़ब आरोपी दीनदयाल पार्क से एक्टिवा गाड़ी बेचने की कोशिश कर रहा है तभी उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो सहयोगियों, परमीत सिंह और हरिनारायण राठौर का नाम लिया। पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की गई गाड़ी बरामद कर ली गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire