Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
पुणे-जोधपुर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा...
इससे पहले शनिवार को भी एक अन्य फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Indigo Flight : जोधपुर/राजस्थान। पुणे से जोधपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। फ्लाइट संख्या 6133 को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी मिली, जिसके बाद एयरपोर्ट पर पुलिस और सीआईएसएफ के अधिकारियों की तैनाती की गई।
Indigo Flight : धमकी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने फ्लाइट को आइसोलेशन क्षेत्र में उतारा। लगभग 100 यात्रियों को लेकर चल रही इस फ्लाइट के यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और दमकल की टीमें भी तैनात की गई हैं।
Indigo Flight : बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फ्लाइट को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले शनिवार को भी एक अन्य फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऐसे में यह स्पष्ट है कि सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं है। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों में चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई बम जैसी वस्तु नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, यह संभवतः एक मॉक ड्रिल भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा बल इसे गंभीरता से ले रहे हैं।
Indigo Flight : फ्लाइट का समय-
फ्लाइट पुणे से 11.50 बजे रवाना हुई थी और यह दोपहर 1.07 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली थी। जैसे ही एयरपोर्ट स्टेशन पर बम होने की सूचना मिली, त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्लाइट को आइसोलेशन क्षेत्र में उतारा गया और सुरक्षा बलों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


