Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नोएडा स्थित स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस एक्शन मोड पर

नोएडा स्थित स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस एक्शन मोड पर
X

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल में एक अज्ञात ईमेल आईडी से बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसर की तलाशी ली। प्रधानाचार्य पूजा बोस ने बताया कि स्कूल को जो ईमेल प्राप्त हुआ था, वह पूरी तरह से झूठी धमकी थी।

मेल भेजने वाले ने बाद में कबूल किया कि यह शरारत करने के लिए भेजा गया था। फिर भी, एहतियात के तौर पर स्कूल की सभी इमारतों को खाली कराया गया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता के साथ मिलकर स्कूल की गहन तलाशी ली। इस प्रक्रिया के बाद, स्कूल प्रशासन को सुरक्षा मंजूरी दी गई और छात्रों को उनके कक्षाओं में भेजा गया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि सुबह 9:29 बजे बम की धमकी का मेल प्राप्त हुआ था, और 9:39 बजे दूसरा मेल आया, जिसमें धमकी को फर्जी बताया गया। बिसरख पुलिस ने जांच के बाद स्कूल से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की। जांच जारी है और विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire