Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बम और डॉग स्क्वायड मौके पर

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बम और डॉग स्क्वायड मौके पर
X

आगरा: आगरा से बड़ी खबर सामने आई। ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। यह धमकी एक ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट हो गईं। बम निरोधक दस्ते तथा डॉग स्क्वायड को मौके पर भेज दिया गया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि पर्यटकों में किसी प्रकार की अफरा-तफरी न फैले और वे सुरक्षित रहें।

धमकी का ई-मेल प्राप्त होने पर ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गई

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गईं। पुलिस विभाग के अधिकारी और बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गए। ताजमहल के आसपास की सुरक्षा पहले से ही उच्चतम स्तर पर थी, जिसे और पुख्ता किया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक नहीं होने दी जा रही है। इलाके में चेकिंग जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire