Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अधिराज सीमेंट के प्रदूषण से खांस रहा है पथरिया का ये गांव, News Plus 21 के पास सुरक्षित हैं दस्तावेज, देखें वीडियो

अधिराज सीमेंट के प्रदूषण से खांस रहा है पथरिया का ये गांव, News Plus 21 के पास सुरक्षित हैं दस्तावेज, देखें वीडियो
X

रायपुर/मुंगेली। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर के बीच स्थित मुंगेली जिला विकास से कोसो दूर है। जिले के खम्हारडीह, भखरीडीह, अंडा, दौना, रामबोड़ और बदरा, जैसे गांव औद्योगिक प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। इन गांवों में अधिराज सीमेंट फैक्ट्री, कुसुम प्लांट, वासु पॉवर प्लांट और सीता प्लांट संचालित हो रहे हैं। प्लांट की चिमनियां धुआं और प्लांट के डंपिंग पैड धूल के गुबार उड़ा रहे हैं।

मुंगेली जिला के पथरिया तहसील के रामबोड़ में संचालित अधिराज सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्मण सीमेंट) पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर ने प्लांट की चिमनियों से होने वाले वायु प्रदूषण, पर्यावरण के निर्धारित मानक मात्रा ज्यादा होने पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

इसके बाद भी अधिराज सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिराज सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन की मनमानी से रामबोड़ और उसके आसपास के गांवों में ग्रामीण गंभीर श्वांस रोग के शिकार हो रहे हैं।

हैरानी वाली बात ये है कि जिम्मेदार विभाग गांववालों को होने वाली परेशानी की ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं। इस प्लांट से फैलने वाले प्रदूषण को रोकना तो दूर सीएसआर मद से इन गांवों के विकास के लिए खर्च की जाने वाली राशि का भी मनमाना इस्तेमाल हो रहा है। सड़कों के सुधार, प्लांटेशन, पीने के पानी की समस्या और स्वास्थ्य सुविधा से दूर ये मुंगेली जिले का ये गांव बदहाली के आंसू बहा रहा है।

देखिए मानवता को झकझोरने वाली News Plus 21 की खास रिपोर्ट





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire