Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अमृतकाल का यह बजट हर मायने में जनता के लिए संतुलित और महत्वपूर्ण है: विधायक नीलकंठ टेकाम

अमृतकाल का यह बजट हर मायने में जनता के लिए संतुलित और महत्वपूर्ण है: विधायक नीलकंठ टेकाम

अमृतकाल का यह बजट हर मायने में जनता के लिए संतुलित और  महत्वपूर्ण है: विधायक नीलकंठ टेकाम
X

रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :- केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने 2024 के बजट को आम जनता का बजट बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 में विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करने में की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट है। गरीबो को आवास, शिक्षा विकास, कृषि विकास, टेक्स में राहत, देने वाला ये बजट है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की राशि बढ़ाकर मोदी जी ने युवाओं के लिए खुद का रोजगार सृजन का बढ़िया मौका दिया है। छात्रों को उच्च स्तर में पढ़ाई के लिए 3%ब्याज पर रकम की व्यवस्था की गई है।


श्री टेकाम ने कहा कि जनजातीय उन्नत् ग्राम अभियान की शुरुआत का संकल्प केंद्र सरकार की आदिवासियों के उत्थान की प्रतिवद्धता को व्यक्त करता है, जिससे देशभर के 63 हजार गांवों के 5 करोड़ आदिवासी लाभान्वित होंगे। गरीबी के लिए जहां मुफ्त राशन योजना जारी इखने की घोषणा की गई है है, वहीं महिलाओं के उत्थान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान कर के केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति का वंदन किया है। श्री टेकाम ने लघु और मध्यम उद्योगों के लिए किए गए प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प पूर्ण होगा।



3 करोड़ नए पीएम आवास और मजदूरों के लिए नई हाऊसिंग स्कीम की घोषणाओं के साथ ही केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली, बाढ़ व जलभराव नियंत्रण जैस विषयों को भी बजट में शामिल कर समूचे देश के गांवों से लेकर बड़े शहरों तक की चिंता की है। श्री टेकाम जी ने टीडीएस के नियमों को सरल करने, आयकर में टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव और स्टैंडर्ड डिडक्शन में की गई बढ़ोत्तरी का स्वागत किया और कहा कि अमृतकाल का यह बजट हर मायने में संतुलित और महत्वपूर्ण है। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद प्रेषित किया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire