Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ये बॉलीवुड अभिनेता हुआ सड़क हादसे का शिकार, ICU में भर्ती

ये बॉलीवुड अभिनेता हुआ सड़क हादसे का शिकार, ICU में भर्ती
X
मुंबई: फिल्म खोसला का घोंसला के अभिनेता प्रवीण डबास सड़क हादसे का शिकार हो गए है। उन्हें काफी चोटें आई है फ़िलहाल उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज़ जारी है। यह जानकारी उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी ने दी।

कैसे हुआ एक्सीडेंट-
उनकी पत्नी ने आगे कहा कि, प्रवीण डबास का शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए, इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटे आई है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट किया गया है। वो फिलहाल आईसीयू में है।

कौन है प्रवीण डबास-
प्रवीण डबास छोटे पर्दे व बड़े पर्दों के प्रसिद्ध अभिनेता है। इनकी शादी 2008 में प्रीति झंगियानी के साथ हुआ था। अभिनेता प्रो पंजा लीग के सह संस्थापक है। प्रवीण डबास ने खोसला का घोंसला और माय नेम इस खान जैसे अनेक हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

कौन -कौन से फिल्मों में कर चुके हैं काम-
जानकारी हो कि, 50 वर्षीय प्रवीण डबास मीरा नायर की वेडिंग मानसून, मैंने गांधी को नहीं मारा, खोसला का घोसला, द परफेक्ट हस्बैंड और द वर्ल्ड अनसीन जैसी कई फिल्मो में काम किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire