Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हाई स्कूल कसेकेरा में तृतीय पालक शिक्षक मेगा बैठक संपन्न, आपार आईडी और प्री बोर्ड परीक्षा सहित कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा

हाई स्कूल कसेकेरा में तृतीय पालक शिक्षक मेगा बैठक संपन्न, आपार आईडी और प्री बोर्ड परीक्षा सहित कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
X

बागबाहरा: शासकीय हाई स्कूल कसेकेरा में तृतीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आज शनिवार को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जो विद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी हुई थीं। बैठक में मुख्य रूप से अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, आपार आईडी, जाति प्रमाणपत्र, प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा, कक्षा 10वीं के प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी और संविधान की 75वीं वर्षगांठ के आयोजन पर चर्चा की गई।

इन बिंदुओं पर पालकों और शिक्षकों के बीच गहरी वार्ता हुई और भविष्य में इनके सफल कार्यान्वयन के लिए रणनीतियाँ बनाई गईं। बैठक में उपस्थित पालकों और सदस्यों में बल्ला ठाकुर, संतोष यादव, अशोक ठाकुर, बिसम्बर, कार्तिक, प्रेमसिंह, देवलाल, डोमन, मोहर, कोमल, प्रेमचंद, रामसिंह, हरेश, कल्याणी, प्रमिला, ममता, मुन्नी, दया बाई, गीता, साधना, प्रेमिन, तीजिया, सरस्वती और ध्रुव सहित अन्य पालक मौजूद थे।

विद्यालय के शिक्षकों के स्टाफ में प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी, प्रधानपाठक डॉ विजय शर्मा, व्याख्याता लोकूराम चन्द्राकर, शिक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मी साहू, कामाक्षी चन्द्राकर, राहुल ध्रुव और मोनेश देवांगन भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ने अपने विचार साझा किए और विद्यालय की समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire