Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बैंक में चोरों की बड़ी सेंधमारी, दीवार काटकर 30 लॉकरों को किया खाली...

यह घटना रविवार को सामने आई, जब बैंक मैनेजर ने मामले का खुलासा किया।

बैंक में चोरों की बड़ी सेंधमारी, दीवार काटकर 30 लॉकरों को किया खाली...
X

UP Crime : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरों ने एक बड़ी सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बैंक की दीवार काटकर अंदर घुसने के बाद सुरक्षा अलार्म को तोड़ा और फिर 30 लॉकरों को काटकर करोड़ों रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। यह घटना रविवार को सामने आई, जब बैंक मैनेजर ने मामले का खुलासा किया।

UP Crime : बैंक के मैनेजर संदीप सिंह ने बताया कि चोरों ने बैंक के बगल स्थित एक खाली प्लॉट की दीवार को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बैंक के अलार्म सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया, जो घटना के समय काम नहीं कर सका। बैंक में सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने यह वारदात अंजाम दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 6 विशेष जांच टीमें गठित की हैं, जो अपराधियों का सुराग लगाने के लिए काम कर रही हैं।

UP Crime : चोरों के हौसले बुलंद-
इस घटना ने एक बार फिर लखनऊ में अपराधियों के हौसलों को उजागर किया है। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक के कारण इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अब बैंक की सुरक्षा कैमरों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire