Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

निगम परिषद की बैठक में हुआ हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने नारेबाज़ी करते हुए आसंदी को घेरा...

इधर उससे पहले बैठक शुरू होते ही काफी हंगामादार रही।

निगम परिषद की बैठक में हुआ हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने नारेबाज़ी करते हुए आसंदी को घेरा...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के आईएसबीटी स्थित नगर निगम मुख्यालय में आज भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आयोजित की गई। लगभग तीन महीने के बाद हुई इस एमआईसी बैठक में 21 मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें शाहपुरा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 9.16 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया। तालाब में सीवरेज रोकने और फुटपाथ निर्माण जैसे कार्यों को स्वीकृति दी गई। अमृत प्रोजेक्ट के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने और अन्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इधर उससे पहले बैठक शुरू होते ही काफी हंगामादार रही।

MP News : बैठक की शुरुआत में महापौर की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने महापौर होश में आओ" और "परिषद की बैठक चालू करो" जैसे नारे लगाए। बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने 16 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदर्शन के होर्डिंग हटाने के मुद्दे पर विरोध जताया और अध्यक्ष की आसंदी को घेर लिया। बीजेपी पार्षदों ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि होर्डिंग लगाने की परमिशन और किराया न देने के कारण उन्हें हटाया गया था। कांग्रेस पार्षदों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए "नगर निगम प्रशासन होश में आओ" जैसे नारे लगाए। परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आश्वासन दिया कि इस तरह की कार्रवाई आगे नहीं होगी।

MP News : बैठक के दौरान अवैध पार्किंग सहित अन्य मुद्दों पर भी हंगामा होता रहा। पार्षद गुड्डू चौहान लगातार अवैध पार्किंग के खिलाफ बोलते रहे, जिस पर अध्यक्ष ने उन्हें चेतावनी दी के वाह उन्हें कार्रवाई से बाहर कर देंगे इसके बावजूद वह अपनी बात रखते रहे। दूसरी और सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति से अपर आयुक्त निधि सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। गौरतलब है कि बीजेपी कांग्रेस के पार्षदों ने शिकायत की थी कि अपर आयुक्त निधि सिंह काम में अड़चने पैदा करती है। फोन नही उठाती है। उनके हर काम में लापरवाही होती। इसको लेकर निंदा प्रस्ताव लाया गया जिसको सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire