Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सिलाई सेंटर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

इसके अलावा सामने कपड़े के एक और गोडाउन में आग लग गई।

सिलाई सेंटर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के खानूगांव इलाके में एक तीन मंजिला मकान में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत एक सिलाई सेंटर से हुई थी। भवन में आठ परिवार रहते हैं। वे भीषण आग की चपेट में आ गए थे। उन्हें रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। कोहेफिजा थाना पुलिस आगजनी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आग की लपटें सिलाई सेंटर में लगी थी। यहां कपड़ों की कई गठान होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

MP News : घटना खानूगांव में हुई है। यहां लोगों ने अपने स्तर पर पहले बचाव कार्य किया। इसके बाद किसी ने पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद कई दमकलें वहां आग बुझाने पहुंची। आग की लपटों से तीन मंजिला भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। बिल्डिंग में रहने वाले करीब 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। करीब 30 फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। चश्मदीद ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके पास में ही मैं रहता हूं। सुबह 8 बजे सिलाई सेंटर से मजदूर शोर मचाता बाहर निकला। देखा तो धुआं निकल रहा था। इसके बाद फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

MP News : यह इमारत युनूस कुरैशी नाम के शख्स की बताई जा रही है, जिन्होंने सिलाई सेंटर को किराए पर दिया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सेंटर में 10 मजदूर थे। बाकी के लोग भी बिल्डिंग में किराए से रह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि आग लगने की सूचना नगर निगम के फायर स्टेशन को फौरन दे दी गई थी, लेकिन औपचारिकताएं पूरी करने में इतना समय लगा, जिससे आग तेजी से फैल गई। अगर समय रहते दमकल वाहन मौके पर पहुंच जाते तो आग को फैलने से रोका जा सकता था। देरी की वजह से आग ने बिल्डिंग के सभी फ्लैट को चपेट में ले लिया जिसमें घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा सामने कपड़े के एक और गोडाउन में आग लग गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire